What is true love in hindi | प्यार का अनोखा मतलब

प्यार एक ऐसा एहसास है जो कि बहुत ही मीठा और खट्टा लगता है। अगर आप किसी से प्यार करते हो तो आपके लिए मीठा और जिससे आप भी love/प्यार करें और कोई दूसरा भी तो खट्टा।

देखिए- असली प्यार का मतलब पाना ही नहीं, कभी कभार खोना भी होता है। अक्सर लोग गलत फहमी और कुछ आंतरिक अथवा पारिवारिक कारणों से अलग होते हैं। कुछ लोग अहम् के चलते अलग हो जाते हैं। कभी कभार लोग आपसी रंजिश के कारण अलग हो जाते हैं। 


अलग होने का यह मतलब कतई नहीं कि दोनों का प्यार खत्म और इसका ये मतलब भी नहीं कि उनका प्यार अभी भी है। दरसल दोनों की खुशी या फिर यूं कहें कि - Lover happiness called true love. 

true love in hindi

अगर आप अपने प्रेमी की खुशी अपनी खुशी समझते हैं। उसका दुख अपना दुख समझते हैं, तो समझ जाइए कि आप सच्चा प्यार करते/करती हो। 

Love का एहसास 

जिसको देखकर आपको और देखने का मन करें। जिसे देखकर आपके होठों पर मुस्कान आ जाए। जिसे देखकर आप की धड़कन तेज हो जाए। जिसे देखकर आपको लगे यह बस मेरा है। जिसे देखकर लगे कि मैं इससे बात करती/करता रहूं। यही प्यार का एहसास है। 


प्यार का अनोखा मतलब

प्यार ट्रेडिंग की तरह है। आपने समय देकर उसमें इन्वेस्टमेंट कर दी। लेकिन वह अब आपके भाग्य पर निर्भर करता है कि आपकी लॉटरी लगती है या फिर नहीं। मतलब यह हुआ इस अनोखे प्यार का कि आप 21वीं शताब्दी में है और इसे कलियुग भी कहते हैं। इसमें ईमानदार और सच्चे व्यक्ति का कम महत्व है, लेकिन जीत हमेशा सच्च की होती है। आप सच्चा प्यार करें तो आपकी जीत निश्चित है। हां, थोड़ा आप की अनोखी परीक्षा हो सकती है। trading के तौर पे, तो get ready. 

प्यार का मतलब कहें तो वो होता है खुशी (happiness)। जब आप अपने साथी से या जिससे आप बेइंतिहा प्यार करते हैं और उन्हें देखकर आपको खुशी (happiness) का अनुभव होता है। वही दरसल प्यार है। प्यार का मतलब यह भी होता है कि जब आप किसी के लिए कोई कार्य दिल से करते हैं और आप महसूस करते हैं कि आपको बहुत अच्छा लग रहा है वह भी प्यार है। 

या फिर जब भी आपको किसी से प्यार का अनुभव (feel) करना हो तो आपको अपने साथी/मित्र/पार्टनर को देख अच्छे से भी ज्यादा अच्छा फील हो तो समझ जाइए आपको प्यार है, और वही प्यार का मतलब भी


Love/प्यार होना

प्यार एकाएक नहीं होता Love at first sight. यह आपको आकर्षित करता है। इसे प्यार का नाम दे सकते हैं। लेकिन feeling आना दूसरे को देख वही प्यार होता है। प्यार उसी से करना अच्छा रहता है, जो आपसे प्यार करें। क्योंकि उसमें खोने का % एकदम ना के बराबर होता है। 

जब कभी भी आपको किसी को देख क्लिक करें अर्थात उसे देख आपको लगे यार यही है, जिसे मैं ढूंढ रहा हूं। और मैं अपनी लाइफ इसके साथ बिताना चाहता/चाहती हूं वही प्यार है। 

इसका एक और पहलू है- जब आप किसी अनजान से बात करते हैं और धीरे-धीरे आपकी बातें एक दूसरे को अच्छी लगने लगती है और आप दूसरे को देख उसकी feeling को अच्छे से समझते हैं तथा उसकी care करते हैं। उसके लिए आप कुछ भी कर सकते हैं अपने सामर्थ्य के अनुसार और आप करते भी हैं। तो समझ जाइए आप प्यार में हो, आपको love हो गया है।

 

प्यार/love को संभालना

देखिए- प्यार तो सभी करते हैं और सभी को अपनी लाइफ टाइम में एक बार इसका मीठा ऐसा होता ही है। प्यार होना और उस लव को सफल बनाना हर किसी को नहीं आता है। प्यार होना किसी को भी I Love You कहना बहुत आसान है। लेकिन उस प्यार को संभालना उतना ही कठिन है। क्योंकि असली प्यार का नाम ही त्याग (Sacrifice) है। 

प्यार को संभालने के लिए सबसे पहले आप दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति आदर भाव का होना बहुत जरूरी है। अगर आप एक दूसरे का आदर (Respect) नहीं करते, तो आप अपने प्यार/Love को संभालने में दिक्कत महसूस करेंगे। जो आपको भविष्य (Future) में आपकी जीवन-शैली को प्रभावित अवश्य करेगी। 

अक्सर लोग इसी कारण अपने प्यार को नहीं संभाल पाते हैं। क्योंकि वहां दोनों के बीच Respect/आदर भाव का कम होना या ना होना ही प्रमुख कारण होता है। इसीलिए कहते हैं- प्यार को सफल बनाने के लिए आपको एक दूसरे की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। तभी आप और जो सफल रहे अपने लव/प्यार को पाने में कहीं ना कहीं उनमें Respect (आदर) और Caring (चिंतित होना) भाव रहता है एवं रहा होगा। 

अगर यह भावना न रहे तो समझ जाइए की आपकी Love Life बहुत कठिन होने वाली है। इससे बचने के लिए आपके रिश्ते में Love Caring Respect होना बहुत जरूरी है। तभी आप सफल और अपने प्यार को अच्छे से संभाल सकते हैं। 


निष्कर्ष/अंतिम पंक्ति

प्यार एक खट्टा- मीठा एहसास है। कभी आपको हंसायेगा, कभी रुलायेगा, कभी ये तड़पायेगा, कभी ये भगायेगा, कभी यह आपको फसायेगा और कभी-कभार आपको आपका लव/प्यार सतायेगा। 

दरसल ये सब Love का एक हिस्सा है। Love शब्द जितना आसान है कहना, हकीकत में Love करना उतना ही कठिन है। क्योंकि I Love You तो सब कह देते हैं। लेकिन उसे निभाने की हिम्मत या उस लव की कसौटी पर चलना हर किसी को नहीं आता। 

अतः Caring बने Respectful बने। एक दूसरे का सम्मान करें और अपने सच्चे प्यार को पाने के लिए सतत और सार्थक प्रयास करते रहें। अपने प्यार पाने के लिए कभी भी किसी को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। यही True Love है। आशा हे आपको यह पोस्ट पसंद आयेगी। 

किसी भी प्रकार का कोई सुझाव कोई टिप्पणी के लिए आप हमें कमेंट या कॉन्टेक्ट फॉर्म भर के बता सकते हैं। 

धन्यवाद !

 इन्हें भी अवश्य पढ़ें -

Post a Comment

0 Comments