Sharad navratri start date 2020 with details, 2020 शरद् नवरात्र प्रारम्भ

शरद् नवरात्री प्रारम्भ 2020, Sharad Navratri 2020 Dainik Panchang

शारदीय नवरात्री बहुत से मायने में खास है क्यूंकि इसमें माँ दुर्गा पूजा की विशेष महिमा बतायी गयी है। इन दिनों पूजा करने का 10 गुना अधिक महात्मय बताया गया है। 17 अक्टूबर शनिवार ( प्रतिपदा ) से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ (Start) होंगे। इस दिन माँ दुर्गा के सम्मुख अखंड दीप जला/प्रज्वलन करके, श्रीदुर्गा - पूजन, कलश - स्थापन, प्रमुख देवी - देवताओं का आवाहन, पूजन आदि के बाद श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ आरम्भ किया जाता है। और यथाशक्ति अनुसार जप, पाठ - दानादि का विधान है। शारदीय नवरात्र 2020 लिस्ट और जानकारी नीचे दी जा रही है आप देख सकते हैं। 


Sharad Navratri 2020 Dainik Panchang


शरद् नवरात्री प्रारम्भ दिनांक -  17 से 25 अक्टूबर 2020 तक 

Sharad Navratri 2020 List -

तिथि

Date/दिनांक

Day/वार

Star/नक्षत्र

विशेष/Special

प्रतिपदा

17 अक्टूबर

शनिवार

चित्रा

नवरात्र प्रारम्भ घटस्थापन

द्वितीया

18 अक्टूबर

रविवार

स्वाति/ विशाखा


तृतीया

19 अक्टूबर

सोमवार

अनुराधा

रवि-उल्लावल मास प्रारंभ

चतुर्थी

20 अक्टूबर

मंगलवार

ज्येष्ठा

 

पंचमी

21 अक्टूबर

बुधवार

मूला

सरस्वती आवाहन मूलभे

षष्ठी

22 अक्टूबर

गुरुवार

पूर्वाषाढ़ा


सप्तमी

23 अक्टूबर

शुक्रवार

उत्तराषाढ़ा

दुर्गाष्टमीपश्चिमी

भारत

अष्टमी

24 अक्टूबर

शनिवार

श्रवण

महाष्टमीमहानवमी

नवमी

25 अक्टूबर

रविवार

धनिष्ठा

विजयादशमी


  • प्रतिपदा तिथि - 17 अक्टूबर को घटस्थापन प्रातः 7.25 के बाद और 1.29 तक शुभ माना गया है। अलग अलग राज्य में समय का फर्क पढ़ सकता है। 
  • सप्तमी तिथि - 23 अक्टूबर श्रीदुर्गाष्टमी व्रत पश्चिमी भारत में मनाया जाता है।
  • अष्टमी तिथि - 24 अक्टूबर श्रीदुर्गाष्टमी - महाष्टमी भी है और महानवमी भी है। यह व्रत समस्त पूर्वी भारत में मनाया जाता है।


इन्हें भी जरुर पढ़ें -

Post a Comment

0 Comments