भारत के 10 प्रमुख त्यौहार, विदेशों में भी धूमधाम से मनाए जाते हैं | Top Ten festival in india in Hindi

Bharat ke pramukh tyohar in hindi- 

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। क्योंकि शायद ही कोई साल का ऐसा दिन होंगा जिसमें कोई त्यौहार ना हो। भारत के त्योहारों की सबसे अच्छी बात यह है की यह विश्वप्रसिद्ध है। इन्हें भारत के अलावा पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हर त्यौहार का एक अपना महत्व है। आइए जानते हैं 'top ten festival in india' के बारे में काम की जानकारी हिंदी भाषा में।


bharat ke pramukh tyohar

#1. दिपावली (Diwali Festival)

दीपावली को दिवाली भी कहते हैं। दिवाली त्यौहार भगवान श्रीराम जब लंका विजय करके अयोध्या नगरी लोटे थे तब उनके आगमन की खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीपक जलाए एंव आतिशबाजी की। उसी दिन से दीपावली त्यौहार शुरू हुआ। शायद ही कोई दुनिया का ऐसा देश होंगा जो दिवाली को सेलेब्रेट नही करता होंगा। भारत के अलावा हमारे सभी पडौसी देशो में दिवाली धूमधाम से मनाई जाती हैं तथा वहां पर राजकीय अवकाश भी घोषित किया जाता है।

#2. होली (Holi Festival)

होली त्यौहार दो दिन मनाया जाता है पहला दिन होलिका दहन एंव दूसरा दिन धुलण्डी। होलिका दहन में लोग रात्रि को लकड़ी को सभी सनातन धर्म के विधि विधान से जलाते हैं एंव बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ जयकारे लगाए जाते हैं। दूसरा दिन धुलण्डी में रंगोत्सव खेला जाता है। भारत के आध्यात्मिक शहर पुष्कर और वृन्दावन की लठमार होली को खेलने के लिए पूरी दुनिया से विदेशी पर्यटक आते हैं।

#3. महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival)

महाशिवरात्रि त्यौहार भगवान शिव को समर्पित है।
इस दिन भारत देश में जितने भी भगवान महादेव के मंदिर होते हैं उनमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग तथा शिवजी की पूजा होती है। इसके अलावा विशाल भजनसंध्या का भी आयोजन किया जाता है। यह शाम का दृश्य हर व्यक्ति को आध्यात्मिकता की और अग्रसर करता है।

#4. दशहरा (Dussehra Festival)

दशहरा का हिंदी में मतलब होता है रावण दहन। प्रभु राम जब लंका में रावण को मारते हैं तो उनकी इस जीत की खुशी में भारतीय लोग रावण का पुतला जलाते हैं। इस त्योहार को विजयादशमी भी कहते हैं। भारत के कोटा शहर का रावण दहन बहुत लोकप्रिय है। दशहरा के दिन मेले का भी आयोजन होता है।

#5. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagganath Ratha Yatra Festival)

आप कहेंगे, की जगन्नाथ मंदिर तो केवल उड़ीसा राज्य के पुरी शहर में स्थित है तो फिर विदेशों में कैसे प्रसिद्ध? अब जानिए इसका जवाब। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, दुनिया के पाश्चात्य देशों (Western Countries) में जितने भी कृष्ण भगवान के मंदिर है वहाँ पर इस उत्सव को मनाया जाता है। इसके अलावा पुरी रथ यात्रा को देखने के लिए विश्वभर से विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। यही नहीं, देश के प्रधानमंत्री तथा सभी बड़ी हस्तियां इस उत्सव पर ट्वीट करके शुभकामनाएं देते हैं।

#6. रक्षाबंधन (RakshaBandhan Festival)

रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को प्रदर्शित करता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके दीर्घायु जीवन की कामना करती है। इसके बदले में भाई भी अपनी बहन को जीवनभर उसकी रक्षा का वचन देता है तथा उपहार भेट करता है।

#7. गणेश चतुर्थी (Ganesha Chaturthi Festival)

गणेश चतुर्थी त्योहार को गणेशोत्सव भी बोला जाता है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को एक जगह पर स्थापित किया जाता है और 5 से 10 दिन उसकी पूजा-अर्चना करके अंत में नदी, तालाब या जलाशय में विसर्जित किया जाता है। शुरुआत में यह त्यौहार केवल महाराष्ट्र राज्य तक ही सीमित था। लेकिन वर्तमान में पूरे भारत में इसे धूमधाम से मनाया जाता है।

#8. जन्माष्टमी एंव दहीहांडी (Dahi Handi & Janmashtami Festival)

जन्माष्टमी का अर्थ है भगवान विष्णु के अवतार कृष्णजी का जन्मदिन मनाना। दहीहांडी उत्सव संध्याकाल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तथा जन्माष्टमी को शाम 12 बजे। तबतक सभी
कृष्ण भक्त उपवास रखते हैं एंव भजन बोलते हैं।
दहीहांडी को मटकी फोड़ उत्सव भी कहते हैं। मटकी फोड़ने के बाद उस कार्यक्रम को देखने आयी सभी जनता को फलों का प्रसाद दिया जाता है।

#9. करवा चौथ (Karwa Chauth Festival)

करवा चौथ व्रत शादीशुदा औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है। ये दिन प्रकृति का एक विशेष दिन होता है जिसमें महिलाओं को भी ज्यादा लाभ होता है। महिला जबतक चांद नही देख लेती तबतक व्रत रखती है एंव चांद दिखने के बाद पति का चेहरा देखकर, पूजा करके फिर अपना व्रत खोलती हैं।

#10. स्वतंत्रता दिवस (independence day Festival)

भारत के आजादी दिवस के दिन दुबई के सबसे ऊंचे टॉवर बुर्ज खलीफा पर तिरंगा दिखता है। दुनिया की सभी उच्ची बिल्डिंगों पर 'स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं' का मैसेज दिखता है। इस उत्सव से पांच दिन पहले तैयारियां शुरू हो जाती है। परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन एंव मार्चपास्ट इस त्यौहार का मुख्य देने लायक दृश्य है।

👉 FAQ

Q.1)  नवरात्रि क्या है ?

Answer - नवरात्रि त्यौहार सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है विशेषकर पश्चिमी भारत के गुजरात एंव राजस्थान राज्य में। नवरात्रि कुल नौ दिन मनाया जाता है जिसमें सनातन धर्म की नौ अलग-अलग देवीयों की उपासना की जाती है। जिनमें माँ काली, माँ दुर्गा आदि। इसके अलावा इन नौ दिनों में डांडिया / गरबा नृत्य का भी आयोजन किया जाता है।

Q.2) पांच भारतीय त्यौहारों के नाम बताइए।

Answer - मकर संक्रांति, ओणम, तीज, कार्तिक पूर्णिमा एंव हनुमान जयंती।

【End】
इस तरह आपने आज Bharat ke 10 pramukh tyohar के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें। अपने विचार नींचे ब्लॉग कमेंट बॉक्स में बताए। और HBB के संस्थापक को दिल से धन्यवाद अपने ब्लॉग 'HindiBestBlog' में गेस्ट ऑथर बनाने के लिए। 


【Author bio】

मैं विनोद वैष्णव अपने ब्लॉग internetgyankosh.com
author vinod
 पर एक आदर्श जीवन जीने से संबंधित पोस्ट लिखता हूँ। कुछ लेख आपको वो अमूल्य जानकारी प्रदान कर सकते हैं। जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते। इसके अलावा आप मेरे ब्लॉग पर Travel, Health & internet टॉपिक से जुड़े ज्ञानवर्धक आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

My Name: Vinod Vaishnav

Post a Comment

0 Comments